Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.
कन्नौज (वीकैंड रिपोर्ट): कन्नौज में एक दिल दहला देने वाले मामले में एक मां अपने सात माह के बीमार बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस दौरान उसकी चार साल की बेटी उसके पास खड़ी थी। यह भी बताया जा रहा है कि महिला की उसके सास ने अनबन चल रही थी।
घटना कन्नौज के छिबरामऊ में बिरतिया की है, यहां रुखसार अपनी सास और बच्चों के साथ रहती है। उसका पति शाहिद मुंबई में मजदूरी करता है। रुखसार के छोटे बच्चे को तीन दिन से बुखार था। शनिवार को वह बेटे को लेकर वह डॉक्टर के पास पहुंची तो पुराना उधार चुकाए बिना डॉक्टर ने दवा नहीं दी। इसके बाद घर पहुंची रुखसार ने बेटी के सामने ही बच्चे का गला दबा दिया और बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद जब मौके पर लोगों कोई भीड़ जमा हुई तो रुखसार ने खुद पूरी कहानी बताई। वह बच्चे के पास ही बैठी हुई थी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में मां के ऊपर आरोप लगा है कि उसने बच्चे की हत्या की है लेकिन बच्चे के बीमार होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सास और बहू के बीच अनबन की ख़बरों को लेकर पुलिस ने कहा कि उनसे भी पूछताछ की जाएगी।]]>
----------------------------------------------------------------- देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें। -----------------------------------------------------------------
Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.