

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Farmers Protest In Jalandhar : गन्ने के एमएसपी को लेकर किसानों द्वारा लगाए जा रहे धरने को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। किसानों ने रेलवे ट्रैक से हटना शुरू कर दिया है। हालांकि हाईवे पर धरना बरकरार है। बताया जाता है कि किसानों को सीएम से मुलाकात का आश्वासन मिल गया है। इसी कारण उन्होंने रेलवे ट्रैक से धरना हटाने का फैसला किया।

Farmers Protest In Jalandhar : बता दें कि गुरुवार दोपहर को 12 बजे किसान रेल ट्रैक पर बैठ गए थे, जिसके बाद कोई भी ट्रेन वहां से नहीं निकल सकी। कटिहार एक्सप्रैस ट्रेन पीछे से आकर चहेड़ू के पास खड़ी रही और उसमें सवार यात्रियों को बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ बुजुर्ग यात्री ट्रेन में ही सोए हुए थे।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


