

आप सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब मुहिम को अधिकारी लगा रहे हैं बट्टा
जालंधर (प्रदीप वर्मा) : होशियारपुर रोड अवैध कालोनीयों का गढ़ बनता जा रहा है और प्रशासन के अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं। कालोनाईजऱ सरकार को लाखों का चूना लगा रहे हैं। ताजा मामला होशियारपुर रोड पर पैराडाईज़ कालोनी के साथ कट रही अवैध कालोनी का है। होशियारपुर रोड पर स्थित इस कालोनी का अभी तक नामकरण नहीं हुआ है पर लोग इसे पैराडाईज़ कालोनी की एक्सटैनशन ही समझ रहे हैं। यहां पर कालोनाईजऱ ने बड़ी ही होशियारी से एक से डेढ़ एकड़ में यह प्लाटिंग की है जिन्हें धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।
Illegal Colonies in Jalandhar
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कालोनी को किसी भी विभाग से पास नहीं करवाया गया है और न ही यह कालोनी सरकार के नियमों के अनुसार बनाई जा रही है। ऐसे में यह कहना गल्त नहीं होगा कि राज्य कि भगवंत मान सरकार चाहे लाख यतन कर लें पर कालोनाईजऱ स्थानीय निकाय विभाग की काली भेड़ों के साथ मिल कर सरकार को चूना लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस खबर के बाद निकाय विभाग अधिकारी जागते हैं या ईंतजार करते हैं कि कोई उपर से डंडा चलाए तभी कोई कार्यवाही होगी। शेष अगले अंक में…
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


