

अनंतनाग (वीकैंड रिपोर्ट) : Jammu Kashmir Blast : लारकीपोरा से बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि यहां एक वाहन में विस्फोट हो गया है। बताया जाता है कि इस विस्फोट से चार लोग घायल हो गए। विस्फोट जिले के लारकीपोरा डूरू इलाके में टाटा मोबाइल वाहन के अंदर हुआ। घटना के विवरण का इंतजार है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
Jammu Kashmir Blast : जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी के अंदार जोरदार धमाका हुआ है, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं, लेकिन अभी तक इस घटना में कोई आतंकी एंगल समाने नहीं आया है। बताया जाता है कि धमाके की आवाज दूर दूर तक सुनाई दी और लोग डर गए कि आखिर यह धमाका कैसे हुआ।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


