
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Health Tips : शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर सिरदर्द, थकान-कमजोरी और पीलिया आदि के लक्षण महसूस हो सकते हैं। हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने के लिए आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना जरूरी होता है। आयरन की मदद सेशरीर में हीमोग्लोबिन का उत्पादन बढ़ने के साथ ही रेड ब्लड सेल्स बनने लगते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरुषों के लिए हीमोग्लोबिन की नॉर्मल रेंज 13.2 से 16.6 ग्राम प्रति डेसीलीटर है। वहीं महिलाओं में 11.6 से 15 ग्राम प्रति डेसीलीटर होना चाहिए।
शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने के कई कारण हो सकते हैं। खाने में आयरन और विटामिन B-12 की कमी का होना, किडनी या लिवर की बीमारी, थाइराइड, खून का कैंसर, थैलासीमिया और फेफड़ों से संबंधी बीमारी आदि शामिल हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें : Pimples Care Diet : पिंपल्स से पाना है छुटकारा तो डाइट में शामिल करें ये चीजें
Health Tips : हमारा शरीर आयरन को पूरी तरह से अवशोषित नहीं कर पाता है। जिसके कारण शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे शिमला मिर्च, टमाटर, अंगूर, जामुन, संतरे और नींबू आदि को शामिल करना चाहिए।
चुकंदर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस, आयरन, और विटामिन बी1, बी2, बी6, बी12 और सी से भरपूर होता है। चुकंदर के सेवन से हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ने के साथ ही रेड ब्लड सेल्स बनने लगते हैं। चुकंदर का सेवन आप सलाद, जूस या फिर सब्जी के तौर पर कर सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





