
एजुकेशन डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट) : Karva Chauth Celebrated : इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन व इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स जालंधर ने करवाचौथ उत्सव की पूर्व संध्या पर मेहंदी डिजाइन, टैटू मेकिंग व नेल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया। सभी राज्यों की समृद्ध संस्कृति, विरासत, परंपराओं और रीति-रिवाजों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिससे लोग भारत की विविधता को समझने और समझाने में सक्षम हो सकें।
यह भी पढ़ें : Dark Mehendi Tips : हाथों पर नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग, इन टिप्स को करें ट्राई
एक भारतीय महिला की शक्ति, उसकी सुंदरता, सादगी, अनुग्रह सभी को पारंपरिक कला के रूप में मेंहदी डिज़ाइन अनुप्रयोगों के साथ महिमामंडित किया गया। इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थी अध्यापकों तथा इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के विद्यार्थी अध्यापकों ने एक-दूसरे की हथेलियों पर मेहंदी और टैटू के डिज़ाइन बनाए। उनके द्वारा नाखूनों को पेंट करके, सजाकर नेल आर्ट की रचनात्मक गतिविधि का आनंद लिया गया। इस प्रकार अनुभवात्मक शिक्षा और खेल-आधारित दृष्टिकोण के माध्यम से छात्रों को व्यावसायिक कौशल आधारित शिक्षा प्रदान की गई।
यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ की पूजा के समय थाली में अवश्य रखें ये कुछ चीजें
Karva Chauth Celebrated : प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह और ग्रुप डायरेक्टर डॉ. शैलेश त्रिपाठी द्वारा विजेताओं को बधाई दी गई और प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मेहंदी डिजाइन प्रतियोगिता में प्रज्ञा व रोशनी ने प्रथम व मेधवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नेल आर्ट प्रतियोगिता में दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनोसेंट हर्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मेहंदी डिज़ाइन प्रतियोगिता में मुस्कान (एमबीए प्रथम सेमेस्टर) ,नेल आर्ट प्रतियोगिता में सेज़ल (बीबीए तीसरा सेमेस्टर) और टैटू मेकिंग प्रतियोगिता में डेज़ी (बीसीए पाँचवा सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |
अपना व्यवसाय बढ़ाएं, हमारे साथ विज्ञापन के लिए संपर्क करें “डेली न्यूज़ रिपोर्ट (वीकैंड रिपोर्ट): संपर्क : +91 94173-13252
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





