
Weekly Horoscope 26 June to 2 July 2022
मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
सप्ताह की शुरुआत जीवन से जुड़ी किसी बड़ी अड़चन के दूर होने के साथ होगी। जो लोग किसी बीमारी से पीड़ित चल रहे थे, उन्हें स्वास्थ्य लाभ होगा। कुल मिलाकर मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह रोग-शोक आदि से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान आप एक अपने कार्यक्षेत्र या व्यवसाय में एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों का ही सहयोग प्राप्त होगा। यह समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए अत्यंत ही शुभ और सफलता लिए रहने वाला है। सप्ताह के अंत शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा।
उपाय- प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान जी चालीसा का पाठ करें।
वृष राशि / Weekly Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह बेवजह के विवाद में उलझने से बचना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, जो आपको आपके लक्ष्य से भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में छोटी-मोटी बातों को लेकर उलझने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की भी जरूरत रहेगी। सप्ताह के मध्य में घर की मरम्मत या जरूरत से जुड़ी चीजों को खरीदने में जेब से अधिक धन खर्च हो सकता है। इस दौरान किसी बात को लेकर परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन मां गायत्री की साधना करें।
मिथुन राशि / Weekly Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-समृद्धि और सफलता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से मनचाही जगह पर ट्रांस्फर या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे तो अपकी यह इच्छा इस सप्ताह पूरी हो जाएगी। बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। पूर्व में किसी योजना या व्यवसाय में किया गया निवेश बड़े लाभ का कारण बनेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का ही सहयोग प्राप्त होगा। सत्ता-सरकार से जुड़ी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
कर्क राशि / Weekly Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मन, वाणी और व्यवहार पर बहुत नियंत्रण करना होगा, अन्यथा आपको नाहक ही तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर सहयोगियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे में दूसरों की छोटी-मोटी बातों को तूल न देना ही बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में तमाम तरह की उठापटक के बीच आपको मनचाही जगह पर ट्रांस्फर या प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। जो लोग नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे, उन्हें भी इस सप्ताह बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर साधना करें।
सिंह राशि / Weekly Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफलता और सौभाग्य लिए है। सप्ताह की शुरुआत में करिअर और कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं मनचाही सफलता दिलाने वाली होंगी। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का खूब सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी वरिष्ठ और प्रभावी व्यक्ति के साथ हुई मुलाकात भविष्य में लाभ का कारण बनेगी। बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा और कारोबार में विस्तार की कामना पूरी होगी। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
Weekly Horoscope 26 June to 2 July 2022
कन्या राशि / Weekly Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकता है। इस दौरान आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों का कम सहयोग मिल पाएगा और अपने टारगेट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी। रोजी-रोजगार की तलाश में जुटे लोगों का इंतजार बढ़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको अपनी सेहत औरं संबंधों पर विशेष ध्यान देना होगा। इस दौरान आपकी सेहत आपके सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में अड़चन डालने का काम करेगी।
उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें।
यह भी पढ़ें : Vastu Shastra – वास्तु शास्त्र अनुसार घर के मंदिर में कभी न रखें ये चीजें, पूजा हो जाती है निष्फल
तुला राशि / Weekly Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में करिअर और कारोबार से जुड़ी कुछ मुश्किलें आ सकती है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर का सहयोग कम मिल पाएगा और कामकाज का बोझ भी ज्यादा रहेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़ी इन परेशानियों के बीच घर-परिवार में भी किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ हुई तकरार के कारण आपका मन खिन्न रह सकता है। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और सप्ताह के मध्य तक चीजें आपको पटरी पर आती हुई दिखाई देगी और आपको एक बार फिर किस्मत का पूरा साथ मिलने लगेगा।
उपाय: प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।
वृश्चिक राशि / Weekly Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होने जा रहा है। ‘वीर भोग्या वसुंधरा’ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को इस लाइन को हमेशा याद रखना होगा और परेशानियों से घबराकर पलायन करने की बजाय उनका डटकर सामना करना होगा। खास बात यह कि आप चुनौतियां चाहे कार्यक्षेत्र से जुड़ी हुई हों या फिर आपके निजी जीवन से जुड़ीं, आप अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करते हुए आप उनसे पार पाने में कामयाब हो जाएंगे। जो लोग किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं, उन्हें सफलता के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमानाष्टक का पाठ करें।
धनु राशि / Weekly Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों की सप्ताह की शुरुआत लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के साथ होगी। इस दौरान आप अपने घर परिवार के साथ पर्यटन के लिए निकल सकते हैं। यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी। करिअर-कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में ही मनचाहा पद प्राप्त हो सकता है। किसी विशेष उपलब्धि के लिए आपको सम्मानित भी किया जा सकता है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान संतान पक्ष की तरफ से भी कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिजन आपके प्रेम पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि / Weekly Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह इधर-उधर की बातों पर ध्यान न देते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करने की जरूरत रहेगी। यदि आप अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं को शांत मन से एक-एक करके सुलझाने की कोशिश करते हैं तो आप निश्चित रूप से कामयाब होंगे। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़ा कोई विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगा। इस दौरान घर की मरम्मत या जरूरत से जुड़े किसी सामान के लिए जेब से ज्यादा धन खर्च करना पड़ सकता है। जिससे आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें।
कुंभ राशि / Weekly Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और कारोबार की दृष्टि से शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की सोच रहे थे तो इष्टमित्रों की मदद से आपकी यह कामना पूरी हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सयम काफी अनुकूल रहने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में उन पर सीनियर मेहरबान रहेंगे और जूनियर का भी पूरा सहयोग मिलेगा। अहम बात यह कि आप इस दौरान आपको जीवन में तरक्की करने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
Weekly Horoscope 26 June to 2 July 2022
मीन राशि / Weekly Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता लिए है। सप्ताह की शुरुआत में जीवन से जुड़े तमाम अवसर दरवाजे खटखटाते हुए नजर आएंगे। रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। सत्ता और सरकार से जुड़ी योजनाओं का लाभ मिलेगा। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। यदि आप विदेश जाकर पढ़ाई या कामकाज करने की सोच रहे थे तो संभव है कि आपकी कामना इस सप्ताह पूरी हो जाए। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.threefitech.dnr_news
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :-
https://chat.whatsapp.com/KxcxT8MhsIb06CQX3nSDn8
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :-
https://www.youtube.com/c/WeekendReport
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :-
https://www.facebook.com/weekendreport/
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


