

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना के मामलों में आई गिरावट राहत की बात है। पिछले चौबीस घंटों में दो मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग (health Department) की ओर से आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में दो मौतों के साथ अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 5457 तक पहुंच गई है तथा आठ मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।
इसके अलावा पिछले चौबीस घंटे में 202 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) मामले बढ़कर एक लाख 69 हजार से अधिक हो गए हैं तथा सक्रिय मरीज 2858 हैं। राज्य में अब तक 41 लाख 11 हजार से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिए गए तथा एक लाख 60 हजार से अधिक लोगों ने कोरोना को मात दी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


