





ओहायो (वीकैंड रिपोर्ट)- Attack on Shri Swaminarayan Temple : अमेरिका के ओहायो राज्य में एक हिंदू मंदिर पर हमले की घटना सामने आई है। ग्रेटर क्लीवलैंड क्षेत्र के रिचमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण हिंदू मंदिर वड़तालधाम पर कुछ अज्ञात लोगों ने ईंटें फेंककर तोड़फोड़ की। घटना के समय मंदिर परिसर में पुजारी और कई श्रद्धालु मौजूद थे। हमले में मंदिर की कई खिड़कियों के शीशे टूट गए, जिससे श्रद्धालुओं में भय और चिंता का माहौल बन गया।
घटना के वक्त मंदिर में मौजूद थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार दोपहर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक मंदिर की ओर ईंटें फेंकी गईं, जिससे भवन को नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदू संगठन ने की सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर अमेरिका के हिंदू संगठन कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका (CoHNA) ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। संगठन ने रिचमंड हाइट्स की मेयर और स्थानीय पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका में हिंदू समुदाय हिंदू हेरिटेज मंथ मनाने की तैयारी कर रहा है और नवरात्रि पर्व भी शुरू होने वाला है। ऐसे में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं चिंता बढ़ाने वाली हैं।
Attack on Shri Swaminarayan Temple : पिछले वर्षों में भी मंदिरों पर हुए हमले
CoHNA ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
- दिसंबर 2023 में कैलिफोर्निया के नेवार्क स्थित एक स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे गए थे।
- सितंबर 2024 में न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया के कुछ मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थीं।
- मार्च 2025 में कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स स्थित एक मंदिर को भी नुकसान पहुंचाया गया था।
धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद अमेरिका में रह रहे भारतीय और हिंदू समुदाय के लोगों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नफरत फैलाने वाली घटनाओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


