





चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Pargat Singh New Punjab Congress President : पंजाब कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक बदलाव के तहत पार्टी ने वरिष्ठ नेता और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद कांग्रेस हाईकमान ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया। इसके साथ ही पार्टी ने स्पष्ट किया है कि चुनावी तैयारियों से जुड़ी विभिन्न कमेटियों के कार्यकारी अध्यक्ष, चेयरपर्सन और को-चेयरपर्सन अपने पदों पर पहले की तरह काम करते रहेंगे।
राजा वड़िंग ने 2 अक्टूबर को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद नए अध्यक्ष को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही थी। हालांकि अंततः पार्टी ने अनुभवी नेता परगट सिंह पर भरोसा जताया और उन्हें प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी सौंप दी।
परगट सिंह पंजाब की राजनीति का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में राजनीति में कदम रखा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के टिकट पर जालंधर कैंट विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने। बाद में पार्टी से मतभेद के चलते उनका अकाली दल से अलगाव हो गया।
Pargat Singh New Punjab Congress President : साल 2016 में अकाली दल से निलंबित होने के बाद परगट सिंह कुछ समय के लिए नवजोत सिंह सिद्धू के साथ ‘आवाज-ए-पंजाब’ मंच से जुड़े। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जालंधर कैंट सीट से जीत दर्ज की और लगातार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे।
सितंबर 2021 में चरणजीत सिंह चन्नी सरकार के दौरान उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। मंत्री रहते हुए उन्होंने स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा मामले तथा एनआरआई मामलों जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। मार्च 2022 तक वह इन विभागों का नेतृत्व करते रहे।
राजनीति के साथ-साथ खेल जगत में भी परगट सिंह की विशेष पहचान रही है। वह भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और ओलंपियन रह चुके हैं। उन्होंने 1988 सियोल, 1992 बार्सिलोना और 1996 अटलांटा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। बार्सिलोना और अटलांटा ओलंपिक में उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी भी की थी। 1996 अटलांटा ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में वह भारत के ध्वजवाहक भी रहे।
Pargat Singh New Punjab Congress President : कांग्रेस नेतृत्व को उम्मीद है कि परगट सिंह के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनाधार से पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों में मजबूती मिलेगी। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अपनी चुनावी रणनीति को किस तरह आगे बढ़ाती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


