





मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट)- Mohali Spa Centre Raid : मोहाली में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना फेज-11 पुलिस ने सेक्टर-66 स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर तीन युवतियों को रेस्क्यू किया है। पुलिस का दावा है कि स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसएसपी वरुण शर्मा के निर्देश और डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल्ल के आदेश पर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर-66 स्थित एक स्पा सेंटर में कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल छापेमारी की।
रेड के दौरान 3 युवतियां रेस्क्यू
पुलिस की कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।
Mohali Spa Centre Raid : दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तारी
पुलिस ने इस मामले में कृष्णा पद्म शर्मा निवासी सेक्टर-66 मोहाली और राजेश मेहता निवासी सेक्टर-46बी चंडीगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, कार्रवाई के बाद संबंधित स्पा सेंटर को भी सील कर दिया गया।
रोजगार का झांसा देकर लाने का आरोप
थाना फेज-11 के प्रभारी इंस्पेक्टर अमन बैदवान के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर संचालक कथित तौर पर दूसरे राज्यों की युवतियों को नौकरी और अच्छी कमाई का लालच देकर मोहाली लाते थे। पुलिस का आरोप है कि बाद में स्पा सेंटर की आड़ में उनसे अनैतिक गतिविधियां करवाई जाती थीं।
परिजनों को सौंपा गया रेस्क्यू की गई युवतियों को
पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू की गई तीनों युवतियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
Mohali Spa Centre Raid : मोहाली में तीसरी बड़ी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में शहर के स्पा सेंटरों पर यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले फेज-8 और सोहाना थाना पुलिस भी इसी तरह की कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


