

इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान शाहिद अफरीदी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने इसका ऐलान खुद किया है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए अपने फैंस को दी। उन्होंने कहा कि गुरुवार से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। बता दें कोरोना का संक्रमण शुरू होने के बाद से ही अफरीदी पाकिस्तान में लगातार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे थे। वो अपनी टीम के साथ पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में राहत सामग्री पहुंचा रहे थे।
ट्वीट करते हुए शाहिद अफरीदी ने लिखा है, गुरुवार से ही मेरी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। मेरे शरीर में काफी दर्द हो रहा था। मेरा कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है। मेरे जल्दी ठीक होने की आप सब दुआ करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


