





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- LPU Internet Shutdown : जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कैंपस और आसपास के क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं अगले आदेश तक बंद कर दी गई हैं। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला अफवाहों के प्रसार को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। रविवार देर रात यूनिवर्सिटी परिसर में हुए हंगामे और तोड़फोड़ के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे इलाके पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
10 दिनों के लिए क्लासें बंद, परीक्षाएं भी टलीं
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 28 सितंबर से अगले 10 दिनों तक सभी नियमित कक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही आगामी मिड-टर्म परीक्षाओं को भी अगले आदेश तक टाल दिया गया है। छात्रों की सुरक्षा और स्थिति सामान्य होने तक शैक्षणिक गतिविधियां सीमित रहेंगी।
LPU Internet Shutdown : विभिन्न राज्यों के छात्र लौटने लगे घर
क्लासें और परीक्षाएं स्थगित होने के बाद देश के अलग-अलग राज्यों से पढ़ाई के लिए आए कई छात्र अपने घरों की ओर रवाना होने लगे हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से भी छात्रों को आवश्यक सावधानी बरतने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
देर रात पुलिस और छात्रों में हुई थी झड़प
गौरतलब है कि रविवार देर रात कैंपस में प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प की घटनाएं सामने आई थीं। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


