





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- LPU Closed for 10 Days Following Violent Unrest : जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रविवार देर रात हुए हंगामे के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। कैंपस में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए 28 सितंबर से अगले 10 दिनों तक सभी नियमित कक्षाएं निलंबित कर दी गई हैं। साथ ही आगामी मिड-टर्म परीक्षाओं को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
रविवार रात छात्रों और पुलिस के बीच हुए टकराव के बाद परिसर में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। घटना के दौरान कुछ वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। पुलिस और मीडिया कर्मियों की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने की भी सूचना मिली है। वहीं, चांसलर कार्यालय में आग लगने की खबर के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।
कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल विश्वविद्यालय परिसर में तैनात किया गया है। प्रशासन हालात सामान्य करने और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि कई छात्र भी जांच में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।
LPU Closed for 10 Days Following Violent Unrest : छात्रों के लिए जारी की गई एडवाइजरी
यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक आधिकारिक संदेश जारी किया है। इसमें छात्रों से कहा गया है कि वे अपने माता-पिता या अभिभावकों की सहमति से घर या अपने गृह नगर जा सकते हैं। वहीं, जो छात्र कैंपस में रहना चाहते हैं, उन्हें अपने हॉस्टल या निर्धारित आवास में रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने छात्रों को किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि, विरोध प्रदर्शन या अनावश्यक रूप से कैंपस में घूमने से बचने के निर्देश दिए हैं।
हालात सामान्य करने की कोशिश जारी
यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा और शैक्षणिक माहौल बहाल होने के बाद ही कक्षाओं और परीक्षाओं को लेकर नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


