

Jalandhar Fruit Mandi Association Maksoodan Announces New Executive Body Under President Vaibhav Sachdeva
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar Fruit Mandi Arhti Association: मकसूदां मंडी में Jalandhar Fruit Mandi Arhti Association, Maksoodan Mandi, Jalandhar City की नई कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा की गई है। नव नियुक्त प्रधान वैभव सचदेवा ने एसोसिएशन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनकी नई ओहदेदारियां और जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नई टीम में मंडी से जुड़े अनुभवी व्यापारियों को अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
घोषित कार्यकारिणी में श्री वेद प्रकाश बलूजा को चीफ पैट्रन, यश पाल अग्रवाल को चेयरमैन, श्री विजय बलूजा को को-चेयरमैन तथा वैभव सचदेवा को प्रधान बनाया गया है।

एसोसिएशन के बने पैट्रन
एसोसिएशन के पैट्रन के रूप में राज कुमार दुआ, मनमोहन कृष्ण, दर्शन भारती, मोहिंदर पाल ढींगरा, जोगिंदर पाल वर्मानी, शाम लाल अरोड़ा, सुरिंदर मोहन आहूजा, सुनील सचदेवा, विजय मक्कड़, दलजीत सिंह, सतीश आहूजा, प्रीतम सिंह, कुलवंत राय जुनेजा, नवीन शर्मा और श्री राम को शामिल किया गया है।

अन्य प्रमुख पदाधिकारी
नई कार्यकारिणी में आशीष आहूजा सीनियर वाइस चेयरमैन, सतीश अरोड़ा – वाइस चेयरमैन, विक्की बलूजा – वर्किंग प्रेसिडेंट, पवन मदान – सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, पियूष अरोड़ा – वाइस प्रेसिडेंट, सुखविंदर सिंह – जनरल सेक्रेटरी तथा अश्वनी मदान – कैशियर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Jalandhar Fruit Mandi Arhti Association: अहम पदों पर नियुक्त किये गए
सिमरनजीत सिंह जोहर – ज्वाइंट कैशियर, सौरव सचदेवा – सेक्रेटरी, कमल ढल्ल – ज्वाइंट सेक्रेटरी, अशनीत सिंह – प्रेस सेक्रेटरी, विकास मदान – लीगल एडवाइजर, धीरेज अरोड़ा – लीगल एडवाइजर तथा हेमंत कुकरेजा – चीफ एडवाइजर बनाए गए हैं।

एडवाइजरी कमेटी में शामिल हुए
एडवाइजरी कमेटी में टोनी सचदेवा, शेरी सचदेवा, दीपक वर्मानी, अमित बलूजा, निशु आहूजा, पवन नारंग (Neeta SFC), तरुण जुनेजा, अश्वनी अरोड़ा, नीरज कुकरेजा, हर्ष मदान और तरुण ढल्ल के नाम शामिल हैं।
Jalandhar Fruit Mandi Arhti Association
एग्जीक्यूटिव मेंबर
एग्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में रवि खुराना, अनमोल मक्कर, बबलू ढल्ल, पवन कुमार वर्मानी, देव राज और संजू शर्मा को शामिल किया गया है।
नई कार्यकारिणी के गठन से मकसूदां फल मंडी के आढ़ती कारोबार से जुड़े सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय, व्यापारिक हितों की पैरवी और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रधान वैभव सचदेवा के नेतृत्व में नई टीम मंडी के व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



