

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बुधवार सुबह कई जिलों में आसमान बादलों से घिरा रहा और ठंडी हवाओं के साथ कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
7 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग के अनुसार 7 अगस्त को पंजाब के अधिकांश जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और फतेहगढ़ साहिब सहित कई जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश दर्ज हो सकती है। विभाग ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
8 और 9 अगस्त को भी जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 अगस्त को पूरे पंजाब में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 9 अगस्त को लुधियाना, फरीदकोट, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और बरनाला समेत कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
Punjab Weather Update : 10 अगस्त से मौसम में होगा बदलाव
10 अगस्त से मौसम में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, बरनाला और मानसा में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता।
मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि भारी बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


