

धर्म डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Hariyali Teej 2026 Date and Puja Muhurat : हरियाली तीज का पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना से निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करती हैं। वहीं, अविवाहित कन्याएं भी मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा से यह व्रत करती हैं। इस वर्ष तृतीया तिथि दो दिनों में पड़ने के कारण व्रत की सही तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, वैदिक पंचांग के अनुसार उदया तिथि के आधार पर हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026, शनिवार को रखा जाएगा।
हरियाली तीज 2026 की सही तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार श्रावण शुक्ल तृतीया तिथि की शुरुआत 14 अगस्त 2026 को शाम 6:46 बजे होगी और इसका समापन 15 अगस्त 2026 को शाम 5:28 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार व्रत और पूजा 15 अगस्त को ही की जाएगी।
Hariyali Teej 2026 Date and Puja Muhurat : हरियाली तीज 2026 शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:50 बजे से 5:35 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:17 बजे से 1:08 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 2:51 बजे से 3:42 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:06 बजे से 7:29 बजे तक
- अमृत काल: रात 8:18 बजे से 9:53 बजे तक
चौघड़िया शुभ मुहूर्त
- शुभ: सुबह 7:29 बजे से 9:08 बजे तक
- लाभ: दोपहर 2:04 बजे से 3:43 बजे तक
- अमृत: दोपहर 3:43 बजे से शाम 5:22 बजे तक
Hariyali Teej 2026 Date and Puja Muhurat : हरियाली तीज पर बनेंगे दुर्लभ शुभ योग
इस वर्ष हरियाली तीज के दिन शिव योग, सिद्ध योग और रवि योग का विशेष संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार शिव योग सुबह 7:08 बजे तक रहेगा, इसके बाद सिद्ध योग प्रारंभ होगा। वहीं रवि योग पूरे दिन प्रभावी रहेगा, जिससे इस दिन पूजा-पाठ और व्रत का महत्व कई गुना बढ़ जाएगा।
हरियाली तीज का धार्मिक महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कई जन्मों तक कठोर तपस्या की थी। उनकी अटूट भक्ति और समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। इसी दिव्य मिलन की स्मृति में हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, सुख और सौहार्द बना रहता है। वहीं अविवाहित कन्याओं को योग्य और मनचाहा जीवनसाथी मिलने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


