

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price Today : सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए शुक्रवार को नए रेट जारी कर दिए गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,710 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, चांदी का भाव बढ़कर 2,27,900 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। ऐसे में खरीदारी से पहले ताजा कीमतों की जानकारी लेना जरूरी है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में भी दिखी तेजी
उधर, राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपये महंगा होकर 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजार में मजबूत रुख और ज्वेलर्स व खुदरा कारोबारियों की बढ़ी खरीदारी के कारण सोने की कीमतों में यह उछाल देखने को मिला।
Gold-Silver Price Today : चांदी में आई हल्की गिरावट
हालांकि, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली बाजार में चांदी की कीमत 600 रुपये घटकर 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। इससे पहले यह 2,25,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग के चलते आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है। इसलिए निवेश या खरीदारी से पहले ताजा रेट जरूर जांच लें।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


