

टेक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- NPCI UPI Mobile Number Privacy : देश में करोड़ों लोग रोजाना Google Pay, PhonePe, Paytm और अन्य UPI ऐप्स के जरिए डिजिटल भुगतान करते हैं। ऐसे में यूजर्स की सुरक्षा और गोपनीयता को मजबूत करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बड़ा फैसला लिया है। NPCI ने सभी UPI सेवा प्रदाताओं और साझेदार बैंकों को निर्देश दिया है कि वे ग्राहकों के पूरे मोबाइल नंबर और अन्य निजी जानकारी को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित न करें। इस नए नियम का पालन करने के लिए 4 सितंबर 2026 तक की समय सीमा तय की गई है।
DPDP नियमों के तहत लागू होगा नया बदलाव
NPCI ने यह निर्देश डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) नियमों के तहत जारी किया है। इसका उद्देश्य UPI उपयोगकर्ताओं के मोबाइल नंबर, UPI ID और बैंकिंग जानकारी को अधिक सुरक्षित बनाना है। पिछले महीने जारी किए गए सर्कुलर में भी NPCI ने स्पष्ट किया था कि सभी ग्राहक-सम्बंधित इंटरफेस पर संवेदनशील जानकारी को मास्क (छिपाना) किया जाना चाहिए।
अब नहीं दिखेगा पूरा मोबाइल नंबर
नए नियम के लागू होने के बाद UPI ऐप्स पर किसी भी लेनदेन के दौरान उपयोगकर्ता का पूरा मोबाइल नंबर दिखाई नहीं देगा। विशेष रूप से QR कोड से किए गए भुगतान में सामने वाले व्यक्ति को केवल मोबाइल नंबर के आखिरी चार अंक ही दिखाई देंगे। भुगतान पूरा होने के बाद मोबाइल नंबर पूरी तरह छिपा दिया जाएगा, जिससे किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा कॉल या मैसेज कर परेशान किए जाने की संभावना कम हो जाएगी।
NPCI UPI Mobile Number Privacy : महिलाओं की सुरक्षा और प्राइवेसी को मिलेगा फायदा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की थी कि UPI ट्रांजैक्शन के दौरान मोबाइल नंबर सार्वजनिक हो जाता है, जिससे उनकी निजता प्रभावित होती है। इस नए फैसले को खास तौर पर महिलाओं की सुरक्षा, पहचान और निजी जानकारी की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे अनचाहे संपर्क और साइबर दुरुपयोग की आशंका भी कम होगी।
मोबाइल नंबर की जगह मिलेगा कस्टम UPI ID बनाने का विकल्प
NPCI ने अपने निर्देश में यह भी कहा है कि Google Pay, PhonePe, Paytm और अन्य UPI ऐप्स उपयोगकर्ताओं को मोबाइल नंबर के बजाय यूजरनेम आधारित UPI ID बनाने की सुविधा दें। फिलहाल अधिकांश लोग अपना मोबाइल नंबर ही UPI ID के रूप में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब वे अपनी पसंद का अलग UPI यूजरनेम चुन सकेंगे, जिससे उनकी व्यक्तिगत जानकारी और अधिक सुरक्षित रहेगी।
यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा
इस फैसले के बाद डिजिटल भुगतान करते समय यूजर्स को यह चिंता नहीं रहेगी कि उनका मोबाइल नंबर या अन्य निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति तक पहुंच जाएगी। इससे ऑनलाइन फ्रॉड, स्पैम कॉल और अनचाहे मैसेज जैसी समस्याओं में भी कमी आने की उम्मीद है। डिजिटल पेमेंट सिस्टम को पहले से अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने की दिशा में इसे NPCI का बड़ा कदम माना जा रहा है।
NPCI UPI Mobile Number Privacy : UPI में जल्द आ सकता है नया ऑटो-पेमेंट फीचर
इससे पहले खबर आई थी कि NPCI एक ऐसे नए फीचर पर भी काम कर रहा है, जिसकी मदद से उपयोगकर्ता अपने सभी ऑटो-पेमेंट (AutoPay) को एक ही UPI ऐप में देख और मैनेज कर सकेंगे। इससे अलग-अलग ऐप्स पर चल रहे सब्सक्रिप्शन और ऑटो डेबिट की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी, जिससे यूजर्स के लिए भुगतान प्रबंधन पहले से अधिक आसान हो जाएगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


