





टेक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- WhatsApp Business New Charges for Message : WhatsApp अब सिर्फ दोस्तों और परिवार से बातचीत का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि लाखों कंपनियां, बैंक, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और स्टार्टअप्स भी ग्राहकों तक ऑर्डर अपडेट, OTP और जरूरी सूचनाएं पहुंचाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में Meta ने WhatsApp Business Platform की मैसेजिंग व्यवस्था में अहम बदलाव करने का फैसला लिया है।
नए नियमों के तहत 1 अक्टूबर 2026 से कंपनियों को कुछ Utility Messages भेजने पर प्रति मैसेज लगभग 14 पैसे तक का शुल्क देना होगा। अब तक ग्राहक द्वारा संपर्क करने के बाद 24 घंटे की विंडो के भीतर भेजे जाने वाले कई उपयोगी संदेश मुफ्त थे, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद इन पर भी चार्ज लगाया जाएगा।
किन मैसेज पर लगेगा शुल्क?
WhatsApp Business प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाली कंपनियों द्वारा भेजे जाने वाले ऑर्डर कन्फर्मेशन, डिलीवरी अपडेट, ट्रांजैक्शन नोटिफिकेशन और OTP जैसे संदेश इस नई शुल्क व्यवस्था के दायरे में आएंगे। हालांकि ग्राहक सेवा से जुड़े कुछ संदेशों पर राहत दी गई है। Meta के अनुसार, प्रत्येक बिजनेस नंबर को हर महीने पहले 1,000 सर्विस मैसेज मुफ्त मिलेंगे। इसके बाद भेजे जाने वाले अतिरिक्त संदेशों पर निर्धारित शुल्क देना होगा।
आम यूजर्स पर नहीं पड़ेगा कोई असर
यह बदलाव केवल WhatsApp Business Platform का उपयोग करने वाले व्यवसायों के लिए है। सामान्य WhatsApp यूजर्स को दोस्तों, परिवार या किसी बिजनेस अकाउंट को संदेश भेजने और प्राप्त करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
WhatsApp Business New Charges for Message : कितना होगा चार्ज?
भारत में Utility Messages के लिए Meta ने प्रति डिलीवर मैसेज ₹0.115 (11.5 पैसे) की दर तय की है। GST जोड़ने के बाद यह लागत करीब 14 पैसे प्रति संदेश हो जाती है। वहीं, मार्केटिंग और प्रमोशनल संदेशों की दर इससे अधिक रहेगी। सेल ऑफर, डिस्काउंट कैंपेन और प्रमोशनल नोटिफिकेशन भेजने वाली कंपनियों को अलग शुल्क देना होगा।
व्यापारिक कंपनियों के लिए नया खर्च
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव बड़े व्यवसायों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स की मैसेजिंग लागत को प्रभावित कर सकता है। हालांकि ग्राहकों तक पहुंचने के लिए WhatsApp अभी भी सबसे प्रभावी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में से एक बना रहेगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


