

धर्म डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- First Sawan Somwar 2026 : भगवान शिव के भक्तों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 30 जुलाई 2026, गुरुवार से पवित्र सावन माह का शुभारंभ होगा। सावन शुरू होते ही देशभर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। कांवड़ यात्रा, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि सावन के पूरे महीने भगवान शिव की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
शुभ योग में होगी सावन माह की शुरुआत
पंचांग के अनुसार श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 जुलाई 2026 को रात 8:05 बजे से शुरू होकर 30 जुलाई 2026 को रात 9:30 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर 30 जुलाई, गुरुवार से सावन माह का आरंभ माना जाएगा। इस शुभ संयोग में शिव पूजा और जलाभिषेक का विशेष महत्व रहेगा।
First Sawan Somwar 2026 : कब है पहला सावन सोमवार?
साल 2026 का पहला सावन सोमवार 3 अगस्त को पड़ेगा। इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और व्रत करना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और सुकर्मा योग का शुभ संयोग भी रहेगा, जिससे पूजा का महत्व और बढ़ जाएगा।
सावन सोमवार 2026 की तिथिया
- पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त 2026
- दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त 2026
- तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त 2026
- चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त 2026
पहले सावन सोमवार का शुभ मुहूर्त
पहले सावन सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:19 बजे से 5:01 बजे तक रहेगा, जबकि अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक रहेगा। इन शुभ मुहूर्तों में भगवान शिव का अभिषेक और पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है।
First Sawan Somwar 2026 : सावन सोमवार व्रत के प्रमुख नियम
सावन सोमवार के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करें और उन्हें बेलपत्र, धतूरा तथा सफेद चंदन अर्पित करें। व्रत के दौरान सात्विक भोजन ग्रहण करें और तामसिक भोजन से दूरी बनाए रखें। प्रदोष काल में विशेष पूजा करें, जरूरतमंदों को दान दें, किसी से कटु वचन न बोलें और पूरे दिन संयम व ब्रह्मचर्य का पालन करें।
अस्वीकरण: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं, पंचांग, ज्योतिष और विभिन्न धर्मग्रंथों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य धार्मिक जानकारी प्रदान करना है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


