
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Alert : पंजाब में मंगलवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। राज्य के कई जिलों में तेज और लगातार बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक राज्य में लगभग 800 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है।
मौसम विभाग ने 23 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ सहित पंजाब के सभी 23 जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। विशेष रूप से पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
Punjab Weather Alert : लगातार हो रही बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा बिजली चमकने के समय खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है।
बारिश के चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। वहीं प्रशासन को संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


