
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Delhi Toronto Flight : दिल्ली से कनाडा के टोरंटो जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एयर इंडिया ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2026 से उसकी दिल्ली-टोरंटो उड़ान एक बार फिर नॉन-स्टॉप संचालित होगी। अब इस फ्लाइट को ईंधन भरने के लिए ऑस्ट्रिया के वियना में रुकने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे यात्रियों का सफर लगभग 3 घंटे कम हो जाएगा।
गौरतलब है कि एयर इंडिया पहले भी इस रूट पर सीधी उड़ान संचालित करती थी। लेकिन पाकिस्तान के एयरस्पेस बंद होने के बाद लंबा मार्ग अपनाने और अतिरिक्त ईंधन की आवश्यकता के कारण दिल्ली से टोरंटो जाने वाली उड़ान को वियना में तकनीकी ठहराव करना पड़ रहा था। अब नए Boeing 787-9 Dreamliner की तैनाती के बाद यह स्टॉप समाप्त कर दिया गया है।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद दिल्ली से टोरंटो की यात्रा का समय लगभग 20 घंटे से घटकर 17 घंटे रह जाएगा। वहीं, टोरंटो से दिल्ली आने वाली उड़ान पहले की तरह नॉन-स्टॉप ही संचालित होती रहेगी।
Delhi Toronto Flight : एयर इंडिया ने यह भी घोषणा की है कि 1 अगस्त से दिल्ली-टोरंटो मार्ग पर फिर से रोजाना (सप्ताह के सातों दिन) उड़ानें शुरू की जाएंगी। इससे पहले जून और जुलाई 2026 के दौरान बढ़ती ईंधन लागत और भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण इस रूट पर उड़ानों की संख्या घटाकर सप्ताह में पांच दिन कर दी गई थी।
नए Boeing 787-9 Dreamliner में यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं का बेहतर अनुभव मिलेगा। विमान में 30 बिजनेस क्लास सूट, 28 प्रीमियम इकोनॉमी सीटें और 238 इकोनॉमी सीटें होंगी। इसके अलावा 4K टचस्क्रीन एंटरटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ ऑडियो, वायरलेस चार्जिंग, USB-A और USB-C पोर्ट, नई आरामदायक सीटें, बेहतर मूड लाइटिंग और उन्नत ऑनबोर्ड डाइनिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


