
अनंतनाग (वीकैंड रिपोर्ट)- Anantnag Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर हुए आतंकी हमले के बाद द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। संगठन द्वारा जारी कथित बयान में दावा किया गया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पुलिसकर्मी को निशाना बनाकर हमला किया गया। इस दावे की आधिकारिक पुष्टि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से नहीं की गई है।
इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन पर दोपहर करीब 12:30 बजे फायरिंग की गई। उन्हें तुरंत अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे।
Anantnag Terror Attack : घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। संदिग्ध हमलावरों की तलाश के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। इस घटना के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात से बातचीत कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने शहीद हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
उपराज्यपाल ने कहा कि ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवान के परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है। उन्होंने इस हमले को कायराना और निंदनीय बताते हुए कहा कि इसमें शामिल आतंकियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ कार्रवाई कर रहे हैं और दोषियों को जल्द कानून के कठघरे तक पहुंचाया जाएगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


