
कटड़ा (वीकैंड रिपोर्ट)- Vaishno Devi Yatra Suspended : जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम में आए अचानक बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंचे श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खराब मौसम और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सोमवार को भी माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है।
प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश और संभावित भूस्खलन के खतरे को देखते हुए यह फैसला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लिया गया है। यात्रा दोबारा शुरू करने का निर्णय मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद ही लिया जाएगा।
Vaishno Devi Yatra Suspended : यात्रा स्थगित होने से श्रद्धालुओं में निराशा जरूर है, लेकिन अधिकांश श्रद्धालुओं ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे सुरक्षा के लिहाज से जरूरी बताया है। प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और श्रद्धालुओं से आधिकारिक सूचना मिलने तक यात्रा शुरू करने का प्रयास न करने की अपील की है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


