
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बुधवार को भी महंगाई की खबर सामने आई। सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन की तेजी के बीच सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है और निवेशकों की भी बाजार पर नजर बनी हुई है।
जालंधर सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई, जबकि मंगलवार को इसका भाव 1,46,700 रुपये था। इस तरह एक दिन में 24 कैरेट सोना 2,300 रुपये महंगा हो गया।
वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव भी बढ़कर 1,38,570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो एक दिन पहले 1,36,430 रुपये था। यानी 22 कैरेट सोने की कीमत में 2,140 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Gold-Silver Price : चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला। चांदी का भाव बढ़कर 2,33,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जबकि मंगलवार को इसकी कीमत 2,28,200 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इस प्रकार चांदी 5,300 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


