
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। वहीं, चांदी का भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
कीमती धातुओं की कीमतों में हो रहे लगातार बदलाव के चलते निवेशकों और खरीदारों की नजर बाजार पर बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे उतार-चढ़ाव, अमेरिकी डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का सीधा असर भारतीय सराफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।
बाजार विश्लेषकों के अनुसार, इस सप्ताह सोने की कीमतें मजबूत बनी रह सकती हैं। निवेशकों की निगाहें अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े संभावित संकेतों पर टिकी हैं। इसके अलावा अमेरिका के सेवा क्षेत्र के पीएमआई, व्यापार आंकड़े, साप्ताहिक बेरोजगारी दावों और यूरोप, चीन, जापान तथा जर्मनी के महंगाई संबंधी आंकड़ों पर भी बाजार की विशेष नजर रहेगी।
Gold-Silver Price : विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक आर्थिक हालात में बड़ा बदलाव होता है या कच्चे तेल की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव आता है, तो इसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारी की योजना बना रहे लोगों को ताजा बाजार भाव पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


