
चंडीगढ़, 26 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Government Office Timing Change : पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों के कार्यालय समय में बदलाव करने का फैसला किया है। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 1 जुलाई 2026 से सभी सरकारी दफ्तरों का समय पहले की तरह सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। नए आदेश अगले महीने की पहली तारीख से प्रभावी होंगे।
गर्मी के कारण बदला गया था कार्यालय समय
बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए पंजाब सरकार ने 25 मई 2026 को विशेष आदेश जारी कर सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों का समय अस्थायी रूप से बदल दिया था। इसके तहत कार्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया था, ताकि कर्मचारियों और आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।
Punjab Government Office Timing Change : 1 जुलाई से सामान्य समय होगा लागू
अब मौसम में बदलाव और मानसून की दस्तक को देखते हुए सरकार ने कार्यालयों का समय फिर से सामान्य करने का निर्णय लिया है। राज्य के सभी सरकारी विभागों, कार्यालयों और संस्थानों में 1 जुलाई से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नियमित कार्य होगा।
कर्मचारियों और आम जनता को मिलेगी सुविधा
सरकार का मानना है कि सामान्य कार्यालय समय बहाल होने से प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय होगा और आम लोगों को सरकारी सेवाएं पहले की तरह नियमित समय पर उपलब्ध हो सकेंगी।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


