

ब्यास, 28 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Dera Beas Special Bhandara : राधा स्वामी सत्संग ब्यास की संगत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। डेरा प्रबंधन की ओर से जारी नई सूचना के मुताबिक अब 7 जून को भी स्पेशल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ ने नई नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है।
जानकारी के अनुसार, 7 जून 2026 (रविवार) सुबह 8:30 बजे बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों संगत को सत्संग फरमाएंगे। इससे पहले 24 और 31 मई को स्पेशल भंडारे आयोजित किए जाने की सूचना दी गई थी, लेकिन अब इसमें 7 जून की तारीख भी जोड़ दी गई है।
Dera Beas Special Bhandara : इसके अलावा 30 मई और 6 जून (शनिवार) को बाबा जी कार दर्शन देंगे। वहीं दोनों दिनों शाम 4 बजे सत्संग पंडाल में सवाल-जवाब का विशेष कार्यक्रम भी रखा गया है।
स्पेशल भंडारों को लेकर संगत और सेवादारों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने गुरु के दर्शन और सत्संग सुनने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


