
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Weekly Horoscope 24 to 30 May 2026 : मई महीने का आखिरी सप्ताह 24 से 30 मई 2026 तक रहेगा और ज्योतिषीय दृष्टि से यह बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होगा। इन ग्रह परिवर्तनों का असर सभी 12 राशियों के जीवन, करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और रिश्तों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह तरक्की, धन लाभ और नई खुशखबरियां लेकर आएगा, तो वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य, खर्चों और संबंधों के मामलों में संभलकर चलने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।
मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल और राहत भरा रहने वाला है। करियर और कारोबार दोनों ही क्षेत्रों में परिस्थितियां आपके पक्ष में नजर आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कार्य समय पर पूरे होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को पिछले सप्ताह जिन योजनाओं से लाभ मिला था, उनका फायदा इस सप्ताह भी मिलता रहेगा। सप्ताह के मध्य में करियर या व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी और नए संपर्क बढ़ाने वाली साबित होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और अटके हुए कार्य पूरे होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप कारोबार में बड़ा निवेश करने का निर्णय ले सकते हैं। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा और मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
वृषभ राशि / Weekly Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य और सफलता लेकर आएगा। रोजी-रोजगार से जुड़े प्रयास सफल होंगे और कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। साझेदारी में काम करने वालों को अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन धन के लेनदेन में सावधानी रखना जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का मध्य बेहद शुभ रहेगा। सहकर्मियों और अधिकारियों के सहयोग से आपके कार्य समय से पहले पूरे होंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा और उन्हें मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम जीवन शानदार रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि / Weekly Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खर्चों से भरा रह सकता है। सुख-सुविधाओं पर अधिक धन खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, इसलिए धन का प्रबंधन सोच-समझकर करें। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। छात्रों को मनचाही सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग बनेंगे और पुराने निवेश से फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को नए ऑफर मिल सकते हैं। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मी-नारायण भगवान की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।
कर्क राशि / Weekly Horoscope for Cancer Zodiac
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में बेवजह की भागदौड़ और लोगों से वाद-विवाद मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा, जिससे काम प्रभावित हो सकता है। अनचाहा स्थानांतरण या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में मंदी का असर दिखाई देगा, इसलिए धैर्यपूर्वक निर्णय लेना बेहतर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में लोगों के साथ विनम्रता बनाए रखें और हर बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें।
उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और शिवाष्टकं का पाठ करें।
सिंह राशि / Weekly Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ और सफलता देने वाला रहेगा। जिस क्षेत्र में मेहनत करेंगे, वहां मनचाही सफलता प्राप्त होगी। मित्रों और परिवार के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में घर में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। राजनीति और समाजसेवा से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी होगी और वाहन चलाते समय सतर्क रहें। प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव को जल अर्पित करें और सूर्याष्टकं का पाठ करें।
Weekly Horoscope 24 to 30 May 2026
कन्या राशि / Weekly Horoscope for Virgo
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत और समाधान लेकर आने वाला रहेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान धीरे-धीरे निकलता नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर चिंता बढ़ सकती है और कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी और विवेक से अंततः समाधान निकल आएगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बहुत सावधानी से काम करना होगा क्योंकि विरोधी आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। हालांकि सीनियर का पूरा सहयोग मिलने से आप मुश्किलों से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा और साझेदारों का सहयोग मिलेगा, लेकिन जोखिम भरे निवेश से बचना होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और धीरे-धीरे संबंधों में सुधार होगा। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं को समझना जरूरी होगा।
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
तुला राशि / Weekly Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ और लाभकारी साबित होगा। यदि पिछले कुछ समय से कोई बड़ी परेशानी चली आ रही थी, तो इस सप्ताह शुभचिंतकों की मदद से उसका समाधान मिल जाएगा। कारोबार में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे, जो लाभ और नए अवसर दिलाने वाली साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में सम्मान और पुरस्कार मिलने के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। लव पार्टनर की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें और बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।
वृश्चिक राशि / Weekly Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। यदि किसी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, तो इस सप्ताह संवाद के जरिए गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। करियर और कारोबार के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे, जो आर्थिक लाभ और नए अवसर प्रदान करेंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना है और आय के नए स्रोत बनेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्य भी आपके पक्ष में खड़े नजर आएंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु राशि / Weekly Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र और निजी जीवन से जुड़ी परेशानियों में कमी आएगी। इष्ट-मित्रों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबारियों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध बेहद शुभ रहेगा और बड़ी कारोबारी डील से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की सराहना मिलेगी और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। परिवार और रिश्तों में सुखद वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।
उपाय: भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाकर नारायण कवच का पाठ करें।
मकर राशि / Weekly Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह पिछले सप्ताह की तुलना में बेहतर रहेगा। शुरुआत में छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन अंततः सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध खर्चीला रहेगा, हालांकि आय के स्रोत बने रहने से संतुलन बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए यह समय मेहनत करने वाला रहेगा। परिवार के साथ यात्रा के योग बन सकते हैं और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और रुद्राष्टकं का पाठ करें।
कुंभ राशि / Weekly Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भाग्यवर्धक साबित होगा। करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। यदि आप लंबे समय से नौकरी या व्यवसाय में अवसर तलाश रहे थे, तो इस सप्ताह अच्छे मौके मिल सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता मिलेगी और नौकरी बदलने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।
Weekly Horoscope 24 to 30 May 2026
मीन राशि / Weekly Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्य समय पर पूरे करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा, लेकिन अपने प्रयासों से आप कार्य पूरे करने में सफल रहेंगे। घरेलू समस्याओं का समाधान पूरी तरह तो नहीं होगा, लेकिन स्थितियां नियंत्रण में आ जाएंगी। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। कारोबारियों को जोखिम भरे निवेश और सट्टा-लॉटरी से बचना चाहिए। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी और आवेश से बचें, अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


