
चंडीगढ़, 23 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Harbhajan Singh Statement : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए उनके कई तीखे पोस्ट अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का बड़ा विषय बन गए हैं।
हरभजन सिंह ने उन्हें “गद्दार” कहने वालों पर पलटवार करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें गद्दार बता रहे हैं, पहले उनसे पूछा जाना चाहिए कि पंजाब की राज्यसभा सीट “कितने में बेची गई थी।”
सोशल मीडिया पर दिया तीखा जवाब
दरअसल, एक यूजर ने हरभजन सिंह से सवाल पूछा था कि जिस पार्टी और नेता को वे आज निशाना बना रहे हैं, उसी पार्टी की दी हुई राज्यसभा सीट से उन्होंने इस्तीफा क्यों नहीं दिया। यूजर ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर भाजपा में शामिल होने की उनकी “मजबूरी” क्या थी।
Harbhajan Singh Statement : इस पर जवाब देते हुए ने लिखा:
“समय आने पर हर बात का जवाब दिया जाएगा। मैंने किसी नेता को गाली नहीं दी। अपनी जुबान क्यों गंदी करूं? और मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने लोगों से पूछो पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी।” उन्होंने आगे दावा किया कि अगर संबंधित लोग जवाब नहीं देंगे तो वे खुद बताएंगे कि “किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से।”
‘पंजाब को लूटने वालों को बेनकाब करूंगा’
हरभजन सिंह ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोगों को मंत्री बनाकर पंजाब को लूटने का काम किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता का इस्तेमाल “माल पहुंचाने” और राजनीतिक फायदे के लिए किया गया। उनके इन बयानों के बाद पंजाब की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है।
‘मेरे घर के बाहर पुतला जलाया गया’
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर को जवाब देते हुए हरभजन सिंह ने दावा किया कि एक राजनीतिक दल ने उनके घर के बाहर उनका पुतला जलाया और उन्हें गद्दार बताया। उन्होंने कहा: “कॉमन लोग ऐसे काम नहीं करते। पार्टी के लोगों को निर्देश दिए गए थे।” हरभजन सिंह ने कहा कि देश की जनता तय करेगी कि उन्हें किस रूप में याद रखा जाएगा।
क्रिकेट से राजनीति तक का सफर
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों में गिने जाते हैं। करीब दो दशक तक उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया और कई ऐतिहासिक जीतों का हिस्सा रहे। वर्ष 2022 में वे में शामिल हुए थे और पार्टी ने उन्हें पंजाब से राज्यसभा भेजा था।
AAP में टूट के बाद छोड़ी पार्टी
अप्रैल 2026 में आम आदमी पार्टी में बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिली थी। इसी दौरान हरभजन सिंह ने ,समेत कई राज्यसभा सांसदों के साथ पार्टी छोड़ दी थी।इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया।
Harbhajan Singh Statement : सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
हरभजन सिंह के बयानों के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं, जबकि कई यूजर्स उनके पुराने राजनीतिक फैसलों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हरभजन सिंह के ये बयान पंजाब की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़ा विवाद खड़ा कर सकते हैं। फिलहाल उनके आरोपों पर संबंधित नेताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


