
जालंधर, 14 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar BSF Headquarters IED blast : सीमा सुरक्षा बल (BSF) हेडक्वार्टर के सामने 5 मई को हुए IED ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस केस के मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जो पंजाब का ही रहने वाला बताया जा रहा है। अब तक इस मामले में करीब 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
IED में लगा था आरोपी का सिम कार्ड
जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार आरोपी ने IED में अपना ही सिम कार्ड लगाया था और उसी नंबर पर कॉल करने के बाद विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट में इस्तेमाल विस्फोटक बॉर्डर एरिया में मौजूद एक व्यक्ति से हासिल किया गया था।
पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज
सूत्रों के मुताबिक इस पूरी साजिश के पीछे पाकिस्तान आधारित डॉन शहजाद भट्टी का नाम सामने आ रहा है। जांच एजेंसियों को इस मामले के तार इंटर-सर्विसेज़ इंटेलिजेंस (ISI) से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। गौरव यादव भी पहले इस मामले में पाकिस्तान की भूमिका की आशंका जता चुके हैं।
Jalandhar BSF Headquarters IED blast : पंजाब में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन
ब्लास्ट केस को लेकर पंजाब पुलिस लगातार बड़े स्तर पर कार्रवाई कर रही है। बुधवार देर रात तक जालंधर पुलिस की कई टीमों ने नकोदर, कपूरथला, नवांशहर, अमृतसर, तरनतारन और होशियारपुर में सर्च ऑपरेशन चलाए। इस दौरान कई संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई।
सोशल मीडिया के जरिए जुड़े थे आरोपी
सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिए गए कई युवक सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। पुलिस पहले ही नवांशहर से तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले चुकी है। इनसे मिली जानकारी के बाद जांच और तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


