
डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की बैठक में 100 से अधिक पत्रकार हुए शामिल, मेंबरशिप आईडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर का हुआ लोकार्पण
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) DMA meeting : डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) द्वारा सर्किट हाउस में आयोजित विशेष बैठक में पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर ने डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और DMA की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
बैठक का आयोजन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के प्रधान अमन बग्गा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें 100 से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आप नेता सौरव सेठ और कीमती भगत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन एसोसिएशन के पैट्रन प्रदीप वर्मा तथा स्क्रीनिंग कमेटी के हेड गुरप्रीत संधू ने किया।

DMA meeting : बैठक के दौरान डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, जनरल सेक्रेटरी जसविंदर सिंह आजाद, एडवाइजर रविंदर शर्मा, एडवाइजर अमित कुमार गुप्ता, सीनियर उपप्रधान महावीर सेठ तथा उपप्रधान योगेश सूरी ने पत्रकारों की समस्याओं, डिजिटल मीडिया की चुनौतियों और संगठन की भविष्य की रणनीति पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एसोसिएशन हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

DMA meeting at Circuit House Jalandhar
बैठक में सीनियर उपप्रधान अमरप्रीत सिंह, सुमेश शर्मा, नीतू कपूर, पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी, कैशियर वरुण गुप्ता, सेक्रेटरी मोहित सेखड़ी, अंकित भास्कर, केवल कृष्ण, उपप्रधान संदीप वर्मा, कैंट इंचार्ज हरचरण सिंह चावला, संयुक्त सचिव करणबीर, नितिन कौड़ा, योगेश कत्याल, सुखविंदर लक्की, रविंदर किट्टी, जतिन बब्बर, साहिल अरोड़ा, लीगल सेल से एडवोकेट हितेश सूरी, राकेश भास्कर तथा संदीप बंसल सहित अनेक पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे और पत्रकारों के समक्ष आ रही समस्याओं को विस्तार से उठाया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) के सदस्यों के लिए तैयार किए गए मेंबरशिप आईडी कार्ड तथा व्हीकल स्टिकर का विधिवत लोकार्पण किया। दोनों अतिथियों ने DMA द्वारा समाज सेवा और पत्रकार हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

DMA meeting : पत्रकारों ने डिजिटल मीडिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों और कठिनाइयों से मुख्य अतिथियों को अवगत कराते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग रखी। इस पर मोहिंदर भगत और वनीत धीर ने आश्वासन दिया कि एसोसिएशन की सभी मांगों को मुख्यमंत्री भगवंत मान के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा तथा जल्द ही उच्च अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

बैठक के अंत में जसविंदर सिंह आजाद, प्रदीप वर्मा, सुमेश शर्मा, धर्मेंद्र सोंधी और गुरप्रीत सिंह संधू ने पंजाब के सभी जिलों के पत्रकारों से डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के साथ जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रधान अमन बग्गा एवं चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद के नेतृत्व में वरिष्ठ पत्रकारों की 11 सदस्यीय कमेटी शीघ्र ही मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों का ज्ञापन सौंपेगी।

बैठक में अजय मल्होत्रा, अर्शदीप सिंह कालड़ा, अनुराग कोंडल, सन्नी, पवन कुमार, दीपक कुमार, अवतार सिंह, सुशील शर्मा, रंजन कुमार, नरेंद्र कश्यप, जयदीप, सोनू, अशोक भगत, जीवन भास्कर, बसंत, राकेश चावला, मनीष भट्टी, सन्नी कुमार, सोड्डी, राजकुमारी, विजय अट्वाल, ज्योति बब्बर, संजीव वर्मा, संजीव कपूर, रामपाल, रजीत भास्कर, विक्रम विक्की, दविंद्र कुमार तथा रघुवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



