
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Vardaan Hospital Firing : जालंधर पुलिस ने वरदान अस्पताल के बाहर हुई चर्चित फायरिंग मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कथित मुख्य शूटर को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के अनुसार, सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान बाइक पर सवार संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा।
भागने के दौरान आरोपी की बाइक फिसल गई। पुलिस का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही काबू कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोध सिंह उर्फ जोधा, निवासी शाहकोट, के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह लक्की पटियाल गैंग से जुड़ा हुआ है और मोहाली तथा मोगा पुलिस का भी वांछित आरोपी है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामलों में जांच चल रही है।
Jalandhar Vardaan Hospital Firing : प्रारंभिक जांच में पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने 28 फरवरी को जालंधर के मोता सिंह नगर स्थित वरदान अस्पताल के बाहर हुई फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से बरामद हेलमेट और हथियार के आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि की गई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी से उसके अन्य साथियों और विदेश में बैठे गैंग से जुड़े लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने का दावा किया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को वरदान अस्पताल के बाहर एक हमलावर ने कुछ ही सेकेंड में कई राउंड फायरिंग की थी। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मामला काफी चर्चा में रहा था। अब पुलिस का कहना है कि उसी मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे जांच में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


