

मुंबई, 14 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- CNG Price Hike : महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में CNG की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के लागू होने के बाद मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई समेत पूरे MMR में अब CNG ₹84 प्रति किलोग्राम मिलेगी। इससे पहले इसकी कीमत ₹82 प्रति किलोग्राम थी।
क्यों बढ़े CNG के दाम?
कंपनी के अनुसार बढ़ती इनपुट कॉस्ट और वैश्विक बाजार की परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। MGL ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और रुपये की कमजोरी के कारण गैस खरीद की लागत में बड़ा इजाफा हुआ है। इसके अलावा महंगे गैस स्रोतों पर निर्भरता भी लागत बढ़ने की अहम वजह बताई गई है।
ऑटो यूनियनों ने बढ़ाया दबाव
CNG महंगी होने के बाद ऑटो-रिक्शा यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। यूनियनों का कहना है कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से ड्राइवरों की कमाई पर असर पड़ रहा है। उन्होंने बेस किराए में कम से कम ₹1 बढ़ाने की मांग की है।
CNG Price Hike : लाखों वाहन होंगे प्रभावित
MMR क्षेत्र में करीब 12.8 लाख वाहन CNG पर चलते हैं। इनमें लगभग 5 लाख ऑटो-रिक्शा और 1.6 लाख से ज्यादा टैक्सियां शामिल हैं। रिक्शा चालकों का कहना है कि नई कीमतों के बाद ऑटो चलाने की लागत ₹18 प्रति किलोमीटर से ज्यादा हो गई है।
फिर भी पेट्रोल-डीजल से सस्ती
MGL का दावा है कि नई कीमतों के बावजूद CNG अब भी पेट्रोल और डीजल की तुलना में किफायती ईंधन बनी हुई है। कंपनी के मुताबिक ₹84 प्रति किलो की दर पर भी CNG, पेट्रोल से करीब 44% और डीजल से लगभग 7% सस्ती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


