
टेक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- AI smartphone : OpenAI अब केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक सीमित नहीं रहना चाहती। ChatGPT बनाने वाली यह कंपनी अब स्मार्टफोन बाजार में भी एंट्री की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI जल्द अपना पहला AI Phone लॉन्च कर सकती है, जो पारंपरिक स्मार्टफोन्स से बिल्कुल अलग और AI-केंद्रित अनुभव देने वाला होगा।
MediaTek के एडवांस्ड 2nm चिपसेट के साथ आ सकता है फोन
Apple और टेक इंडस्ट्री के चर्चित एनालिस्ट Ming-Chi Kuo के मुताबिक OpenAI का पहला AI Phone MediaTek के अत्याधुनिक 2nm चिपसेट पर आधारित हो सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में MediaTek की Dimensity सीरीज का नया 5G प्रोसेसर इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसे TSMC की एडवांस्ड 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जाएगा। इसे अब तक की सबसे शक्तिशाली मोबाइल चिप टेक्नोलॉजी में गिना जा रहा है।
2027 में शुरू हो सकता है प्रोडक्शन
जानकारी के अनुसार OpenAI अपने AI Phone का मास प्रोडक्शन 2027 की पहली छमाही में शुरू कर सकती है। इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि कंपनी 2028 तक इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाएगी, लेकिन अब इसकी टाइमलाइन पहले से ज्यादा तेज मानी जा रही है।
एनालिस्ट्स का अनुमान है कि 2027 से 2028 के बीच इस फोन की लगभग 30 मिलियन यूनिट्स का उत्पादन किया जा सकता है।
AI smartphone : पहले Qualcomm की थी चर्चा
दिलचस्प बात यह है कि शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि OpenAI अपने फोन में Qualcomm का प्रोसेसर इस्तेमाल करेगी। लेकिन नई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी अब MediaTek के नए Dimensity 9600 चिपसेट पर भरोसा जता सकती है।
बताया जा रहा है कि यह प्रोसेसर डुअल NPU आर्किटेक्चर और हेट्रोजीनस AI प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा, जिससे AI आधारित टास्क तेज गति और कम पावर खपत में पूरे हो सकेंगे।
सिक्योरिटी और AI पर खास फोकस
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस AI Phone में LPDDR6 मेमोरी और UFS 5.0 स्टोरेज सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा फोन में Protected Kernel-based Virtual Machine (pKVM) जैसी एडवांस सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी दी जा सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह फोन पारंपरिक स्मार्टफोन की तुलना में कहीं ज्यादा स्मार्ट AI अनुभव देगा, जिसमें रियल टाइम प्रोसेसिंग, एडवांस मशीन लर्निंग और शक्तिशाली AI असिस्टेंट मुख्य आकर्षण होंगे।
Apple, Samsung और Google को चुनौती?
अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो OpenAI का AI Phone आने वाले समय में Apple, Samsung और Google जैसी बड़ी टेक कंपनियों को सीधी चुनौती दे सकता है।
हालांकि फिलहाल OpenAI की ओर से इस डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन टेक दुनिया में इस संभावित AI Phone को लेकर उत्सुकता तेजी से बढ़ रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


