
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- 5th Standard Girl Student Missing : शहर से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा सोनी कुमारी सोमवार सुबह स्कूल के लिए घर से निकली, लेकिन न तो वह स्कूल पहुंची और न ही वापस घर लौटी। घटना के बाद से परिजन बेहद परेशान हैं और बच्ची की तलाश में जुटे हुए हैं।
बच्ची की मां पूजा देवी ने बताया कि सोमवार सुबह सोनी कुमारी अपने तीन अन्य बच्चों के साथ घर से सरकारी स्कूल, रैनक बाजार के लिए निकली थी। अन्य बच्चे तो अपने-अपने स्कूल पहुंच गए, लेकिन सोनी कुमारी स्कूल में दाखिल ही नहीं हुई। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी और स्कूल में भी उसके न पहुंचने की जानकारी मिली, तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
5th Standard Girl Student Missing : परिवार ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को सोनी कुमारी के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या उसके परिजनों को सूचना दें, ताकि बच्ची को सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बच्ची की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


