
गुरदासपुर, 2 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Gurdaspur Student Suicide : पंजाब के गुरदासपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां स्कूल की सजा से आहत एक 15 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और स्कूल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, काहनूंवान ब्लॉक के गांव झंडा लुबाणा का रहने वाला नवजोत सिंह दसूहा स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था। आरोप है कि 27 अप्रैल को किसी मामूली गलती के कारण स्कूल प्रशासन ने उसे सख्त सजा दी और दो पीरियड तक धूप में खड़ा रखा। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया।
Gurdaspur Student Suicide : बताया जा रहा है कि इसी घटना से आहत होकर छात्र ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक इलाज चला, लेकिन अंततः उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों ने बेटे को सेहरा पहनाकर विदाई दी, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। अंतिम संस्कार में शामिल स्कूल के अन्य छात्रों ने भी स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए और न्याय की मांग की।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। Kulwant Singh Mann ने बताया कि घटना की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना स्कूलों में अनुशासन के नाम पर दी जाने वाली सजा और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


