
जालंधर | 25 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : पंजाब में सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जो एक दिन पहले 1,42,000 रुपये था। वहीं 22 कैरेट सोना भी तेजी के साथ 1,38,570 रुपये तक पहुंच गया, जो मंगलवार को 1,32,060 रुपये दर्ज किया गया था।
Gold-Silver Price : चांदी की कीमतों में भी बड़ा उछाल देखा गया और यह बढ़कर 2,43,800 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई, जो पहले 2,22,300 रुपये थी। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, बढ़ती महंगाई और ब्याज दरों में संभावित बदलाव के कारण सोने-चांदी के दामों में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। खासतौर पर ब्याज दरों में वृद्धि होने पर सोने की मांग पर असर पड़ता है, क्योंकि इसमें ब्याज नहीं मिलता, जिससे निवेशक अन्य विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


