
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Today Horoscope for 21 February 2026 : आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं, तरक्की और खुशखबरी लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को खर्च, मानसिक तनाव और निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रहों की चाल करियर, कारोबार, धन और रिश्तों पर असर डाल रही है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का संक्षिप्त और सटीक भविष्यफल—
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन मानसिक और आर्थिक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। दिनचर्या में बदलाव के संकेत हैं और मन में कई विचार एक साथ चल सकते हैं, जिससे निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनेगी। जल्दबाज़ी से बचें और किसी भी बड़े फैसले से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य के साथ गलतफहमी हो सकती है, लेकिन शांत व्यवहार से स्थिति संभाली जा सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
वृषभ राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन संतुलित और सकारात्मक रहेगा। धन संबंधी मामलों में स्थिरता बनी रहेगी और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। घर में कोई नई या महंगी वस्तु आ सकती है। सेहत के लिए खान-पान पर ध्यान दें और तली-भुनी चीजों से बचें। बच्चों के साथ आनंदमय समय बितेगा।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज ऊर्जा और उत्साह से भरपूर दिन रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है और नई योजनाएं आकार लेंगी। कम्युनिकेशन, मीडिया या मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। आपकी वाणी का प्रभाव दूसरों पर सकारात्मक पड़ेगा। हालांकि मन भटक सकता है, इसलिए फोकस बनाए रखें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और प्रेम संबंधों में सुधार आएगा।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज पुराने मामलों को सुलझाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन किसी को उधार देने से पहले सोचें। सेहत अच्छी रहेगी, पर्याप्त नींद लें और तनाव से बचें।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज अच्छी खबरें मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और नई योजनाएं बनेंगी। व्यापार में लाभ संभव है। दिखावे में खर्च करने से बचें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
Today Horoscope for 21 February 2026
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत और अनुशासन सफलता दिलाएंगे। वरिष्ठों से प्रशंसा मिल सकती है। निवेश में जल्दबाज़ी न करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। पेट या थकान से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए खान-पान और व्यायाम पर ध्यान दें।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज कुछ मामलों में रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा निराश हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। दिन का दूसरा भाग सकारात्मक रहेगा और नई स्किल सीखने के लिए अच्छा समय है।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज लेन-देन में सावधानी बरतें और किसी पर अधिक भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। साझेदारी में सफलता संभव है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में भावनात्मक बातचीत होगी। मानसिक तनाव से बचें।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज मेहनत और भागदौड़ वाला दिन रहेगा। करियर में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। साझेदारी में लाभ संभव है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से बातचीत रिश्तों को मजबूत करेगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज दिन पहले से बेहतर रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी और व्यापार में स्थिरता रहेगी। खर्च सोच-समझकर करें। पीठ दर्द या थकान की शिकायत हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज संपत्ति से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। रचनात्मकता बढ़ेगी और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
Today Horoscope for 21 February 2026
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन शुभ और फलदायी रहेगा। करियर में उपलब्धि मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। ध्यान या पूजा-पाठ से मानसिक शांति मिलेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


