
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Today Horoscope for 11 February 2026 : आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं, तरक्की और खुशखबरी लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को खर्च, मानसिक तनाव और निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रहों की चाल करियर, कारोबार, धन और रिश्तों पर असर डाल रही है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का संक्षिप्त और सटीक भविष्यफल—
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बना रहेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और रुके हुए काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। निवेश से लाभ के संकेत हैं और व्यापार में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग और साथ बिताने का अवसर मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए सावधानी रखें।
वृषभ राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा और अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और कार्यक्षेत्र में पहले से बेहतर परिणाम मिलेंगे। नौकरी करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है और बॉस से प्रशंसा भी मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल होने के संकेत हैं।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं, जिनमें आपकी बुद्धि और संचार कौशल की अहम भूमिका रहेगी। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। धन के लेन-देन में सतर्क रहें। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। धैर्य और संयम से काम लें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर रह सकता है, इसलिए आराम पर ध्यान दें।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको संभलकर चलने की जरूरत है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए संतुलन बनाना जरूरी होगा। इसके बावजूद आय के अवसर पहले से बेहतर मिलेंगे। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, वरना समस्या लंबी चल सकती है। कामकाज में प्रगति होगी और भाग्य का साथ मिलेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल और संवाद बनाए रखें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और नौकरी व व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। नौकरी बदलने के प्रयास सफल हो सकते हैं और पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और उधार देने से बचें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
Today Horoscope for 11 February 2026
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)c
आज घर और ऑफिस दोनों जगह अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में संतुलन जरूरी होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ नए विषय सामने आ सकते हैं। आर्थिक प्रगति के अवसर मिलेंगे और स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। साझेदारी से लाभ हो सकता है। करियर को लेकर नए विकल्पों पर विचार करेंगे। अचानक धन प्राप्ति से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को अच्छी डील मिल सकती है।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को संतुलन बनाकर चलना होगा। दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे। किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं और रुके काम पूरे होंगे।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी और व्यापार में विस्तार के योग हैं। स्थान परिवर्तन की इच्छा रखने वालों को मौका मिल सकता है। संदिग्ध योजनाओं में निवेश से बचें। अति आत्मविश्वास, आलस्य और लापरवाही से नुकसान हो सकता है। उधार लेने-देने से बचें और निवेश के फैसले खुद सोच-समझकर लें। विवादों से दूर रहें। दांपत्य और प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखें।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का विश्वास जीतना होगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और लाभ के अवसर बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। भौतिक सुख-सुविधाओं की इच्छा पूरी हो सकती है और कोई बड़ी चाहत पूरी होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज करियर में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। नए विचार मन में आएंगे। सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा। रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। मेहनत और लगन का पूरा फल मिलेगा। लंबे समय से अटका काम दोस्तों की मदद से पूरा होगा। कानूनी मामलों में संयम रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
Today Horoscope for 11 February 2026
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सुखद रहेगा। धन प्राप्ति के अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कई विकल्प मिल सकते हैं। आलस्य से बचें। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है, लेकिन स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





