
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Maharashtra Deputy CM : महाराष्ट्र के दिवंगत दिग्गज नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार राज्य की अगली उपमुख्यमंत्री होंगी। जानकारी के मुताबिक, सुनेत्रा पवार शनिवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी।
सूत्रों के अनुसार, आज बारामती में सुनेत्रा पवार, उनके बेटे पार्थ और जय पवार के साथ पारिवारिक सलाहकार नरेश अरोड़ा की अहम बैठक हुई। इसी दौरान एनसीपी नेताओं की बैठक में सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे पार्टी नेतृत्व की सहमति के बाद उन्होंने स्वीकार कर लिया।
Maharashtra Deputy CM : बताया जा रहा है कि इस फैसले को अंतिम रूप देने के लिए एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी चर्चा हुई। इस बैठक में एनसीपी नेता सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल शामिल रहे। नेताओं ने सुनेत्रा पवार से राज्य की राजनीतिक जिम्मेदारी संभालने का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने सहमति जताई।
शनिवार शाम को सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। उनके डिप्टी सीएम बनने को राज्य की राजनीति में एक बड़ा और अहम घटनाक्रम माना जा रहा है, जिससे एनसीपी को नई दिशा और नेतृत्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


