
करतारपुर साहिब (नरोवाल) (वीकैंड रिपोर्ट) : Gurdwara Kartarpur Sahib : रावी नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के जलमग्न होने के बाद, पाकिस्तानी अधिकारियों ने बड़ा बचाव अभियान चलाया। अभियान के तहत 100 से अधिक तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बाढ़ के कारण करतारपुर कॉरिडोर को बंद करना पड़ा है। गुरदासपुर के अधिकारियों ने कहा कि कॉरिडोर के कुछ हिस्से पानी में डूबे हुए हैं और परिचालन रोक दिया गया है।
दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का ‘स्वरूप’ सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि आठ लोगों को गुरुद्वारे से निकालकर नारोवाल भेजा गया है। पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि उसने तीर्थयात्रियों, कर्मचारियों और निवासियों को निकालने के लिए एक ‘बड़ा बचाव अभियान’ शुरू किया है। नावों को सेवा में लगाया गया और सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक करतारपुर साहिब कॉरिडोर बंद रहेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


