
अजनाला (अमृतसर) (वीकैंड रिपोर्ट) – Road Accident In Punjab : सीमावर्ती तहसील अजनाला से कुछ ही दूरी पर स्थित कस्बा भिंडी सैदां के पास बीती रात ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे में मारे गए युवकों की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र तरलोक सिंह निवासी शेखभट्टी और गुरप्रीत सिंह पुत्र लखबीर सिंह के रूप में हुई है।
यह भी पता चला है कि दोनों युवक मजदूर थे। भिंडी सैदां थाने की पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल अजनाला में रखवा दिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दाैड़ गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





