
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Rule Changes from 1 July 2025: कल से जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जो आम जनजीवन से लेकर वित्तीय गतिविधियों तक को प्रभावित करेंगे। यहां जानिए वे 7 प्रमुख बदलाव जिनके बारे में हर भारतीय को पता होना चाहिए:
Rule Changes from 1 July 2025: पैन कार्ड के लिए अब अनिवार्य होगा आधार लिंकिंग
1 जुलाई से नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने वालों के लिए आधार कार्ड सत्यापन अनिवार्य
सीबीडीटी के नए नियम के तहत बिना आधार वेरिफिकेशन के पैन अप्लाई नहीं किया जा सकेगा
Rule Changes from 1 July 2025: रेलवे टिकट महंगे, बढ़ा किराया
नॉन-एसी ट्रेनों में 1 पैसे/किमी और एसी क्लास में 2 पैसे/किमी की बढ़ोतरी
500 किमी से अधिक की यात्रा पर सेकंड क्लास में आधा पैसा/किमी अतिरिक्त
Rule Changes from 1 July 2025: तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी
आईआरसीटीसी पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार लिंक्ड अकाउंट अनिवार्य
फर्जी बुकिंग रोकने के लिए लिया गया यह बड़ा फैसला
Rule Changes from 1 July 2025: एलपीजी सिलेंडर कीमतों में संभावित बदलाव
1 जुलाई को घरेलू और कॉमर्शियल गैस कीमतों में संशोधन की उम्मीद
जून में 19 किलो सिलेंडर 24 रुपये सस्ता हुआ था
Rule Changes from 1 July 2025: हवाई यात्रा महंगी हो सकती है
एटीएफ (एविएशन फ्यूल) कीमतों में संशोधन का यात्री किराए पर प्रभाव
जून में दिल्ली में एटीएफ 83,072.55 रु./किलोलीटर पर आया था
Rule Changes from 1 July 2025: बैंकिंग सेवाओं पर नए चार्ज
HDFC क्रेडिट कार्ड: डिजिटल वॉलेट में 10,000+ रु. ट्रांसफर पर 1% चार्ज
ICICI ATM: मेट्रो में 5+ ट्रांजैक्शन पर 23 रु., नॉन-मेट्रो में 3+ पर
IMPS ट्रांसफर पर नए चार्ज लागू
Rule Changes from 1 July 2025: दिल्ली में पुराने वाहनों को फ्यूल नहीं
10+ साल पुराने डीजल और 15+ साल पुराने पेट्रोल वाहनों को पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं
CAQM के निर्देश पर लागू यह नियम प्रदूषण नियंत्रण के लिए
ये सभी बदलाव 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगे और देश के नागरिकों के दैनिक जीवन को प्रभावित करेंगे। अपडेटेड जानकारी के लिए संबंधित विभागों की अधिकृत वेबसाइट्स देखें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





