
Punjab education revolution: Change in face of government schools, works worth Rs 83.94 lakh inaugurated
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत मंगलवार को जिले के 14 और सरकारी प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूलों में 83.94 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया । इनमें शाहकोट विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में 45.66 लाख रुपये, करतारपुर में 19.27 लाख रुपये और नकोदर विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में 19.01 लाख रुपये के विकास कार्य शामिल है।

विधायक बलकार सिंह ने सरकारी प्राइमरी स्कूल तलवाड़ा में उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति ला दी है।विधायक इंद्रजीत कौर मान ने सरकारी प्राइमरी स्कूल धालीवाल में उद्घाटन समारोह के दौरान अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा प्रबंधन और बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार हुआ है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


