
बागपत (वीकैंड रिपोर्ट)– Accident In Bagpat उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में भीषण हादसा हुआ है। यहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर कार्यक्रम के लिए लकड़ी से बना मंच ढह गया। इसके नीचे दबने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 75 से अधिक घायल हैं। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
Accident In Bagpat सुबह करीब आठ बजे श्री 1008 आदिनाथ भक्तांबर प्रचार के तत्वावधान में मोक्ष कल्याणक निर्वाण महोत्सव के तहत भगवान आदिनाथ के अभिषेक के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। मान स्तंभ परिसर में बनाए गए अस्थायी मंच की लकड़ी की सीढ़ियां टूटने से मंच गिर गया और करीब 80 श्रद्धालु घायल हो गए। एडीएम पंकज वर्मा ने अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। एसडीम मनीष कुमार का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और घायलों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


