
वॉशिंगटन, 16 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Trump Tax Cuts : अमेरिका में राष्ट्रपति Donald Trump की “वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स” योजना से लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है। व्हाइट हाउस के मुताबिक इस योजना के तहत रिकॉर्ड स्तर पर टैक्स रिफंड जारी किए गए हैं, जिससे कामकाजी परिवारों की आमदनी में सीधा इजाफा हुआ है।
औसतन $3400 का रिफंड
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि 5.3 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स ने कम से कम एक नए टैक्स बेनिफिट का फायदा उठाया। इन लोगों को औसतन 3400 डॉलर से अधिक का रिफंड मिला है, जिससे आम लोगों की जेब में ज्यादा पैसा पहुंचा है।
किन प्रावधानों का मिला सबसे ज्यादा फायदा
White House और US Department of the Treasury के अनुसार इस योजना में चार प्रमुख राहत दी गईं:
- ओवरटाइम इनकम पर टैक्स नहीं
- टिप्स (Tips) पर टैक्स छूट
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए बढ़ी हुई कटौती
- अमेरिका में बनी कारों के ऑटो लोन पर टैक्स राहत
इनमें सबसे ज्यादा फायदा ओवरटाइम इनकम पर टैक्स छूट से हुआ, जिसका लाभ करीब 2.5 करोड़ लोगों ने उठाया।
Trump Tax Cuts : सीनियर सिटीज़न्स और परिवारों को भी राहत
करीब 3 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों ने औसतन 7500 डॉलर की अतिरिक्त कटौती का लाभ लिया। वहीं 3.4 करोड़ परिवारों को चाइल्ड टैक्स क्रेडिट का फायदा मिला। इसके अलावा 10.5 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स ने बढ़ी हुई स्टैंडर्ड डिडक्शन का इस्तेमाल किया।
डिजिटल सिस्टम से आसान हुई प्रक्रिया
सरकार ने डिजिटल टैक्स सेवाओं को भी मजबूत किया है, जिससे रिटर्न प्रोसेसिंग तेज हुई और टैक्सपेयर्स को बेहतर सहायता मिल रही है।
अर्थव्यवस्था पर असर
अधिकारियों का कहना है कि इन टैक्स कट्स से न सिर्फ लोगों की इनकम बढ़ी है, बल्कि ओवरटाइम काम करने की प्रवृत्ति और उपभोक्ता खर्च में भी इजाफा हुआ है। सरकार का मानना है कि इससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


