
क्यूपर्टिनो, 21 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Tim Cook Resigns Apple CEO : टेक दिग्गज Apple में बड़ा नेतृत्व बदलाव होने जा रहा है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) Tim Cook ने करीब 15 वर्षों तक पद संभालने के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया है। 65 वर्षीय कुक सितंबर में अपने पद से हटेंगे।
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी जगह John Ternus नए CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। टर्नस फिलहाल कंपनी में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं और पिछले लगभग 25 वर्षों से Apple के साथ जुड़े हुए हैं।
कुक पूरी तरह नहीं होंगे अलग
हालांकि टिम कुक कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं होंगे। वह कार्यकारी अध्यक्ष (Executive Chairman) के रूप में जुड़े रहेंगे और कंपनी के महत्वपूर्ण फैसलों में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।
कुक के नेतृत्व में Apple की उड़ान
टिम कुक ने साल 2011 में Steve Jobs के बाद कंपनी की कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में Apple ने जबरदस्त प्रगति की और दुनिया की सबसे मूल्यवान Tim Cook Resigns Apple CEO : कंपनियों में अपनी जगह मजबूत की।
कुक के कार्यकाल में iPhone, iPad और अन्य डिवाइसेज़ के साथ-साथ सर्विसेज सेक्टर में भी तेजी से विस्तार हुआ, जिससे कंपनी की आय और बाजार मूल्य में लगातार वृद्धि हुई।
जॉन टर्नस से बड़ी उम्मीदें
जॉन टर्नस कंपनी के कई प्रमुख प्रोडक्ट्स के विकास में अहम भूमिका निभा चुके हैं। अब उनके नेतृत्व में Apple एक नए दौर में प्रवेश करेगा, जहां उनसे नवाचार की परंपरा को आगे बढ़ाने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बढ़त बनाए रखने की उम्मीद की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


