

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Indian Railways Parcel App : भारतीय रेलवे पार्सल सेवाओं को आधुनिक और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रेलवे जल्द ही ‘रेल पार्सल ऐप’ लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसके जरिए ग्राहक घर बैठे पार्सल बुक कर सकेंगे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद पार्सल भेजने के लिए रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। रेलवे का उद्देश्य खुद को केवल स्टेशन-टू-स्टेशन पार्सल सेवा तक सीमित रखने के बजाय एक व्यापक Door-to-Door Logistics Network के रूप में विकसित करना है। इसके तहत बुकिंग से लेकर पिकअप, परिवहन और अंतिम डिलीवरी तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी होगी।
मोबाइल ऐप से होगी पूरी प्रक्रिया
नई व्यवस्था के तहत ग्राहक मोबाइल ऐप पर पार्सल की जानकारी दर्ज कर बुकिंग कर सकेंगे। ऐप में डिजिटल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध होगी। बुकिंग के बाद सामान को ग्राहक के घर या निर्धारित स्थान से उठाने और गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था भी इसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जाएगी। रेलवे इसके लिए निजी लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी कंपनियों के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहा है, ताकि पिकअप और अंतिम डिलीवरी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा सके।
जल्द देशभर में होगी शुरुआत
रेलवे सूत्रों के अनुसार, रेल पार्सल ऐप को चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही या वित्त वर्ष 2027-28 की शुरुआत में देशभर में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले दक्षिण मध्य रेलवे में इस प्रणाली का सफल परीक्षण किया जा चुका है और प्राप्त सुझावों के आधार पर इसे और बेहतर बनाया जा रहा है।
Indian Railways Parcel App : छोटे कारोबारियों को मिलेगा बड़ा फायदा
रेलवे की यह नई सेवा विशेष रूप से छोटे व्यापारियों, MSME सेक्टर और ई-कॉमर्स कारोबारियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अब कम मात्रा में सामान भेजने वाले कारोबारी भी रेलवे के विशाल परिवहन नेटवर्क का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। इसके जरिए छोटे पार्सल, ऑनलाइन ऑर्डर, MSME उत्पाद और सड़क परिवहन से रेल परिवहन की ओर आने वाले माल को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की योजना बनाई गई है।
तेजी से बढ़ रहा है पार्सल कारोबार
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत का Courier, Express and Parcel (CEP) Market वर्ष 2026 में लगभग 9.6 अरब डॉलर का होने का अनुमान है, जो वर्ष 2031 तक बढ़कर 17.5 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। रेलवे इसी तेजी से बढ़ते बाजार में अपनी हिस्सेदारी मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है।
माल ढुलाई क्षमता भी बढ़ा रहा रेलवे
भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में 1.67 अरब टन माल ढुलाई का रिकॉर्ड दर्ज किया है। माल परिवहन को और मजबूत बनाने के लिए रेलवे माल ढुलाई गलियारों, विद्युतीकरण, अतिरिक्त वैगन, आधुनिक इंजन और उन्नत सिग्नलिंग सिस्टम पर लगातार निवेश कर रहा है।
Indian Railways Parcel App : 128 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल शुरू
रेलवे ने माल परिवहन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए देशभर में 128 गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा 292 नए टर्मिनलों के निर्माण और स्वीकृति की प्रक्रिया भी जारी है। इन टर्मिनलों से सड़क, रेल और अन्य परिवहन माध्यमों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


